{"_id":"6a84b39c181dd1d10a016605","slug":"good-news-three-new-trades-added-at-iti-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128034-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: आईटीआई में बढ़ी तीन नई ट्रेडें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: आईटीआई में बढ़ी तीन नई ट्रेडें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। राजकीय आईटीआई में नई ट्रेडों में तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने का सपना देख रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। आईटीआई महोबा में इस वर्ष तीन नई ट्रेडें बढ़ाई गई हैं। यह नई ट्रेडें टाटा के सहयोग से संचालित होंगी। इनमें छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा देकर हुनरमंद बनाया जाएगा।
राजकीय आईटीआई में अभी तक एनसीवीटी व एससीवीटी की कुल 15 ट्रेडें संचालित हो रही थीं। शिक्षण सत्र 2026-27 में तीन और नई ट्रेडों के संचालन को स्वीकृति मिली है। अब आईटीआई महोबा में मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल व्हीकल, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन व एडवांस सीएनसी मशीनिंग ट्रेड का भी पाठ्यक्रम शुरू होगा। प्रत्येक ट्रेड में 20-20 सीटें हैं। इस तरह आईटीआई में 60 सीटें और बढ़ेंगी। यह तीनों ट्रेड टाटा के सहयोग से चलेंगी।
अब टाटा के सहयोग से चलने वाली ट्रेडों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इन नई ट्रेडों में भी अभ्यर्थियों के प्रवेश लिए जाएंगे। प्रधानाचार्य इंजीनियर अभिषेक मिश्रा का कहना है कि इस वर्ष से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में तीन और नई ट्रेडों को संचालन शुरू होगा। इससे विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी। यह पाठ्यक्रम रोजगार दिलाने में मदद करेगा।