{"_id":"6a84b4205b2c8996c10a46de","slug":"handball-mahoba-boys-and-hamirpur-girls-teams-emerge-victorious-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128035-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबॉल : बालक में महोबा और बालिका में हमीरपुर की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबॉल : बालक में महोबा और बालिका में हमीरपुर की टीम विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बजरिया स्थित संत जोसेफ इंटर कॉलेज में मंगलवार को मंडलस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में महोबा और बालिका वर्ग में हमीरपुर की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखा। विजेता टीमें अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा सचिव अमित राजपूत व प्रधानाचार्य फादर लेजर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जनपद महोबा और हमीरपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-17 बालिका वर्ग का पहला मुकाबला महोबा व हमीरपुर की टीमों के बीच हुआ। हमीरपुर की टीम ने पहले हाफ में 2-1 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में भी हमीरपुर ने 3-2 के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। हमीरपुर की टीम विजेता और महोबा की टीम उपविजेता रही।
बालक वर्ग में अन्य जिले की टीम के प्रतिभाग न करने पर महोबा की टीम को विजेता घोषित किया गया। अब विजेता टीमें मंडल वाराणसी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य ने गोल्ड व उपविजेता खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बृजेश कुमार, स्वीटी, दीपक, पुष्पराज सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।