सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Launch of five libraries; an environment conducive to better preparation will be created.

Mahoba News: पांच पुस्तकालयों का शुभारंभ, बेहतर तैयारी का मिलेगा माहौल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Launch of five libraries; an environment conducive to better preparation will be created.
फोटो 17 एमएएचपी 24 परिचय-फीता काटकर पुस्तकालय का उदघाटन करते विधायक, एमएलसी व डीएम। स्रोत: सूचन - फोटो : 1
विज्ञापन
महोबा। स्मार्ट लाइब्रेरी के रूप में बनाए गए जनपद के पांच पुस्तकालयों का बुधवार को उद्घाटन हुआ। यह पुस्तकालय रविवार और अवकाश के दिनों में खुलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों व पाठकों को यहां बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।



सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर और जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने संयुक्त रूप से शहर के राठ सड़क स्थित राजकीय पुस्तकालय में जनपद के पांच पुस्तकालयों राजकीय जिला पुस्तकालय, राजकीय मुकुंदलाल तिवारी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर व वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय की स्मार्ट लाइब्रेरी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लाइब्रेरी की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट लाइब्रेरी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं व नागरिकों के लिए ज्ञान का एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगी। यहां आधुनिक तकनीक से युक्त अध्ययन सामग्री, इंटरनेट सुविधा और शांत वातावरण उपलब्ध कराया गया है। इससे पाठकों को बेहतर अध्ययन का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी ने पाठकों की मांग पर पुस्तकालय के समय को बढ़ाने, रविवार व अन्य जयंती आदि पर होने वाले अवकाश के दिनों में भी पुस्तकालय खुलवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed