सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   More than half the population of Indrahata village is thirsty.

Mahoba News: इंद्रहटा गांव की आधी से ज्यादा आबादी प्यासी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
More than half the population of Indrahata village is thirsty.
फोटो 17 एमएएचपी 17 परिचय-कनेक्शन देने के बाद इंद्रहटा गांव में नहीं लगाई गई टोंटियां। संवाद
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर के इंद्रहटा गांव में प्रचंड गर्मी के बीच पेयजल संकट ग्रामीणों की परेशानी का सबब बन गया है। गांव के आधे से ज्यादा इलाके में पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने में गड़बड़झाला किया गया है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज होने से पानी नहीं आ रहा है।



ढाई हजार की आबादी वाले इंद्रहटा गांव में योजना के तहत हर घर जल पहुंचाने का दावा किया गया था लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। गांव के आधे से अधिक इलाके में लोगों को पानी नसीब नहीं हुआ। करीब चार माह पहले चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने गांव में अधूरी पाइपलाइन और खोदी पड़ी सड़कों का मुद्दा उठाया था। इसके बाद ठेकेदार की ओर से जल्दबाजी में कार्य को पूरा दिखाने के लिए खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना, देवीदीन, रामप्रताप आदि ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया। इससे जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज होने लगी है। इसकी शिकायत माह मई में ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से की थी। ग्रामीणों ने बताया कि हरिजन बस्ती मुहाल क्षेत्र, पुरानी पंचायत वाली गली, पाल मुहाल, यादव मुहाल, चौबे मुहाल में आज तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पानी भंडारण के लिए जमीन के अंदर एक टैंक बनाया गया है जिसके ऊपर भवन बनाकर पंप सेट स्थापित कर दिया गया। तकनीकी खामियों के कारण पानी पर्याप्त प्रेशर से नहीं पहुंच पा रहा है। इससे दो-तिहाई गांव में पानी की सप्लाई बाधित रहती है जबकि जिन घरों तक पानी पहुंच भी रहा है वहां बेहद धीमी गति से पानी आ रहा है। जल निगम के अवर अभियंता कपिल त्रिवेदी का कहना है कि जो भी कमियां हैं उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। पाइपलाइन दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।



इंद्रहटा गांव निवासी दिनेश तिवारी का कहना है कि मरम्मत का काम सही तरीके से कराने के लिए ठेकेदार से कहा था। काम सही तरीके से नहीं किया गया। इसलिए अब पाइपलाइन लीकेज हो रही है।


इंद्रहटा गांव के रानू तिवारी कहते हैं कि उनके मुहाल में आज तक पानी नहीं आया। यहां टोंटी भी नहीं लगाई गई है। पेयजल को लेकर परेशानी हो रही है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।


फोटो 17 एमएएचपी 21 परिचय-अच्छेलाल पाल। संवाद



इंद्रहटा गांव निवासी अच्छेलाल पाल का कहना है कि उन्हें पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रही है। दूरदराज के जलस्रोतों से पानी लाना मजबूरी बना है। पानी का इंतजाम करने में काफी समस्या हो रही है।



फोटो 17 एमएएचपी 22 परिचय-जाहर सिंह। संवाद



इंद्रहटा गांव निवासी जाहर सिंह कहते हैं कि पाल मुहाल में भी पानी नहीं पहुंचा। गांव के बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। पाइपलाइन डालने में मनमानी की गई है। घटिया काम होने से यहां पेयजल योजना सफल नहीं है।

फोटो 17 एमएएचपी 17 परिचय-कनेक्शन देने के बाद इंद्रहटा गांव में नहीं लगाई गई टोंटियां। संवाद

फोटो 17 एमएएचपी 17 परिचय-कनेक्शन देने के बाद इंद्रहटा गांव में नहीं लगाई गई टोंटियां। संवाद

फोटो 17 एमएएचपी 17 परिचय-कनेक्शन देने के बाद इंद्रहटा गांव में नहीं लगाई गई टोंटियां। संवाद

फोटो 17 एमएएचपी 17 परिचय-कनेक्शन देने के बाद इंद्रहटा गांव में नहीं लगाई गई टोंटियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed