सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Passengers face difficulties due to train cancellations.

Mahoba News: ट्रेनें निरस्त होने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Passengers face difficulties due to train cancellations.
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कानपुर-बांदा रेलखंड पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते पांच ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अचानक ट्रेनों के संचालन में बदलाव होने से यात्रियों की यात्रा गड़बड़ा गई है। स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिलने पर कई यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा जबकि दूर-दराज के यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।



यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों के बंद रहने से नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, व्यापारियों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बसों और अन्य वाहनों में भीड़ बढ़ गई है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त किराया चुकाने के साथ असुविधाजनक सफर भी करना पड़ रहा है। रेलवे संरक्षा आयुक्त प्राणजीव सक्सेना ने बताया कि आवश्यक निर्माण एवं सुरक्षा संबंधी कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ समय के लिए रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed