सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Learned the art of staying healthy through Yoga and Pranayama.

Mahoba News: योग और प्राणायाम कर सीखी निरोगी रहने की कला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Learned the art of staying healthy through Yoga and Pranayama.
फोटो 21 एमएएचपी 12 परिचय-जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगाभ्यास करते जिले के प्रभारी मंत्री व अन
विज्ञापन
महोबा। शहर के राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगा फॉर हेल्दी ऐजिंग थीम पर मनाया गया। इस दौरान सामूहिक रूप से योगाभ्यास हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ लिया। प्रशिक्षकों ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर निरोगी रहता है। शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए योग जरूरी है।




कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री मनोहरलाल मन्नू कोरी व गोसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने दीप जलाकर किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रतिदिन 24 घंटे में एक घंटे का समय योगाभ्यास के लिए जरूर निकालें। नियमित योगाभ्यास से मनुष्य को अस्पताल और दवाओं की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मास्टर ट्रेनर विकरण, योग प्रशिक्षक सचिन गुप्ता और पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुशील कुमार ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया और प्रत्येक अभ्यास की विधि, लाभ व सावधानियों को बताया गया। मंच संचालन अध्यापिका अपर्णा नायक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुकृति खरे ने मंगलाचरण व शांति मंत्र कराया। ब्रह्मकुमारी की बहन रागिनी ने ध्यान कराया। इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हमीरपुर-महोबा डॉ. निलेंद्र बहादुर सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. ममता वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से केंद्रीय संरक्षित स्मारक कीरत सागर में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिए गए उद्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर झांसी मंडल के सहायक अधीक्षण पुरातत्व अभियंता महेंद्र कुमार जाट, वरिष्ठ सचिवालय सहायक रणवीर कुमार, समाजसेवी शरद तिवारी, जीआईसी प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, योग गुरु रवि चौरसिया आदि मौजूद रहे।
शहर के आल्हा चौक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। शहर के साईं कॉलेज में योग शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी, मारुति नंदन आदि मौजूद रहे। उधर, पं. दीनदयाल पेंशनर भवन में आयोजित योग शिविर में संस्थान के महामंत्री बीके तिवारी, अध्यक्ष सुनील शर्मा, योगाचार्य शिवकुमार त्रिपाठी, जगदीश तिवारी, अरविंद खरे, बसंतलाल गुप्ता आदि पेंशनरों ने योगाभ्यास किया।



बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास
चरखारी कस्बे में धार्मिक महत्व के गोवर्धन्नाथजू मेला परिसर में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने फीता काटकर किया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी योग शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य नवीन कुमार अवस्थी मौजूद रहे। बुंदेलखंड फिजिकल अकादमी के डायरेक्टर पूर्व फौजी कुलदीप भटनागर के निर्देशन में योग शिविर आयोजित हुआ। यहां विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो 21 एमएएचपी 12 परिचय-जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगाभ्यास करते जिले के प्रभारी मंत्री व अन

फोटो 21 एमएएचपी 12 परिचय-जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगाभ्यास करते जिले के प्रभारी मंत्री व अन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed