{"_id":"6a383059b1861ecf560082c4","slug":"rising-petrol-prices-have-led-to-an-increased-consumer-preference-for-e-scooters-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126383-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पेट्रोल के दाम बढ़ने से ग्राहकों का ई-स्कूटी की ओर बढ़ा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पेट्रोल के दाम बढ़ने से ग्राहकों का ई-स्कूटी की ओर बढ़ा रुझान
विज्ञापन
फोटो 21 एमएएचपी 18 परिचय-चरखारी बाईपास स्थित शोरूम में ग्राहक को स्कूटी के बारे में जानकारी देत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। पेट्रोल के लगातार बढ़ रहे दामों से ग्राहकों का रुझान ई-स्कूटी की ओर बढ़ा है। यही वजह है कि एक माह में ई-स्कूटी की मांग दोगुनी हो गई है। मांग अधिक होने के चलते कई एजेंसियों में एडवांस बुकिंग चल रही है। स्कूटी के विभिन्न फीचर्स भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं।
बाजार में वर्तमान समय में ई-स्कूटी की एक लंबी वैरायटी है। कई नामी कंपनियों के अलावा विदेशी कंपनियां भी सस्ती ई-स्कूटी निकाल रही है। इस कारण ग्राहक अपनी बजट के अनुसार अपनी पसंद की ई-स्कूटी खरीद रहे हैं। शहर के चरखारी बाईपास पर बजाज कंपनी के डीलर अचिन गुप्ता बताते हैं कि इस समय ई-स्कूटी की मांग अधिक है। अधिकांश एजेंसियों में जो भी स्कूटी हैं, उन पर एडवांस बुक का टैग लगा हुआ है। यदि डीलर कंपनी को 100 स्कूटी की डिमांड दे रहे हैं तो वहां से 40 से 50 ही भेजी जा रही हैं। पहले महीने में दस से 12 स्कूटी ही बिकती थीं। अब एक माह में 20 से 25 स्कूटी की बिक्री हो रही है। टीवीएस एजेंसी के शोरूम मैनेजर शुभम गुप्ता ने कहा कि ऑटोमोबाइल कारोबारी में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी का क्रेज बढ़ा है। यही वजह है कि स्टॉक कम हैं।
चार घंटे में चार्ज और 150 किमी की कर सकते यात्रा
बाजार में अधिकांश स्कूटी 3.5 किलोवॉट चार्जिंग क्षमता की हैं। फुल चार्ज होने पर करीब 150 किमी की यात्रा की जा सकती है। इसमें कंपनी पांच साल की वारंटी देती है। इसमें बैटरी, मोटर समेत स्कूटी का साठ फीसदी उपकरणों को सुरक्षा मिलती है। घर में चार्ज की जा सकती है और इसका खर्चा महीने में पता भी नहीं चलता है। महीने में बात करें तो 150 से 200 रुपये ही अधिक बिल आता है। 15 से 20 हजार डाउन पेमेंट करने के बाद स्कूटी फाइनेंस से ली जा सकती है।