{"_id":"6a7229a0e77c1ad5ee00fc8c","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-tractor-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127676-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरवारा गांव के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना पनवाड़ी के नटर्रा गांव निवासी गयादीन (41) साथी राजू (35) व कल्लू (32) के साथ बाइक से बेटी के घर कस्बा कुलपहाड़ जा रहा था। हाईवे पर भरवारा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 108 नंबर एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने गयादीन को मृत घोषित कर दिया जबकि राजू व कल्लू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घायल राजू ने बताया कि वह गयादीन की बेटी के घर जा रहे थे। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं जिसके आधार पर ट्रैक्टर व उसके चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।