फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Tazia procession taken out in the traditional manner on Chehlum.

Mahoba News: चेहल्लुम पर परंपरागत तरीके से निकला ताजिया जुलूस

Tue, 04 Aug 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tazia procession taken out in the traditional manner on Chehlum.
चरखारी/बेलताल/अजनर। चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को जिले के विभिन्न कस्बों में परंपरागत ताजिया जुलूस निकाले गए। अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी में शिया समुदाय ने मातम के साथ ताजिया जुलूस निकाला। यह जुलूस झंडा चौराहा से शुरू होकर कर्बला पहुंचा, जिसमें कई अकीदतमंद शामिल रहे। सुरक्षा के लिए कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह समेत पुलिस बल तैनात था। अजनर की नूरी जामा मस्जिद में दोपहर दो बजे विशेष नमाज अदा की गई। बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा जैतपुर में चेहल्लुम का पर्व अकीदत से मनाया गया। दोपहर बाद हुई बारिश के कारण ताजिया जुलूस शाम 5.30 बजे निकला। यह जुलूस जुगयाना से शुरू होकर पुलिस चौकी पहुंचा और फिर वापस लौटा। यहां अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी मलखान सिंह और रमेशकांत त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed