Mahoba Encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, अंतरजनपदीय गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
Mahoba News: महोबकंठ थाना क्षेत्र के लिलवां गांव में 19 जुलाई की रात चार घरों में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में थाना महोबकंठ के लिलवा गांव में 15 दिन पहले चार घरों से हुई लाखों की चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मुठभेड़ में अंतर जनपदीय शातिर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की नकदी, आभूषण, तमंचा और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। मुठभेड के दौरान दो अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
लिलवा गांव में 19 जुलाई की रात चोरों ने बृगभान पाल, प्रमोद पाल, लखनलाल साहू व दिनेश के मकान से चोरों ने नकदी और लाखों के आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़िताें की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने घटना के खुलासे के लिए महोबकंठ पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की तीन टीमें गठित की थी। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
मंगलवार की रात सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष महोबकंठ विनोद कुमार व सर्विलांस प्रभारी विवेक यादव ने टीम के साथ रिवई गांव के पास घेराबंदी की। तभी दो बाइकों में सवार होकर आ रहे पांच लोगों को रोकने का प्रयास किया। एक बाइक में सवार दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि दूसरी बाइक में सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक आरोपी भूरा उर्फ हरीकिशन निवासी कुल्हेड़ा जनपद हमीरपुर के पैर में गोली लगी।
ये सामान हुआ बरामद
इससे वह घायल हो गया, जबकि दो अन्य आरोपी अंशुल राजपूत निवासी कैथा, हमीरपुर और प्रिंस राजपूत निवासी टोलारावत, हमीरपुर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। घायल भूरा को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया।र पूछताछ में आरोपियों ने लिलवा गांव में हुई चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकारी। आरोपी के पास से 10,800 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, दो मोबाइल, तमंचा व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।
आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। आरोपी भूरा के खिलाफ 24 व अंशुल राजपूत के खिलाफ पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान आशू राजपूत निवासी कुल्हेड़ा और अजय राजपूत निवासी खरेला भाग निकले। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।