{"_id":"6a343145b1d59927d40b0a04","slug":"pensioners-issues-dominated-the-meeting-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126291-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बैठक में छाया पेंशनरों की समस्याओं का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बैठक में छाया पेंशनरों की समस्याओं का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-पं. दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर्स भवन में बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। पं. दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर्स भवन में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की बैठक हुई। इस दौरान पेंशनरों की समस्याओं का मुद्दा छाया रहा।
बैठक में तय किया गया कि पेंशनरों से जुड़ी 10 समस्याओं का निराकरण न होने पर पेंशनर 25 जून को राज्यपाल और राष्ट्रपति को संबंधित ज्ञापन भेजकर आंदोलन करेंगे। 26 जून से परिवार जोड़ों कार्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। परिवार जोड़ों कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अरविंद खरे की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। संस्थान के महामंत्री बीके तिवारी व अन्य वक्ताओं ने वित्त विधेयक 2025 (वेलिडेशन एक्ट) में पुराने पेंशनरों की अनदेखी किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और मांगों को पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक में प्रमुखता से जिला प्रशासन की ओर से वृद्ध पेंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों के साथ बरती जा रही उदासीनता व पं. दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर भवन की मरम्मत न कराए जाने पर असंतोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील शर्मा, ओपी सिंह, रामसजीवन गुप्ता, जगदीश कुमार, शिवकुमार त्रिपाठी, बसंतलाल गुप्ता, गंगाप्रसाद आदि मौजूद रहे।