सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Worker dies after falling from train

Mahoba News: ट्रेन से गिरकर श्रमिक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from train
विज्ञापन
महोबा। रेलवे स्टेशन महोबा में चलती ट्रेन से गिरकर श्रमिक की मौत हो गई। शहर के मोहल्ला शेखूनगर निवासी रामऔतार प्रजापति (38) दिल्ली में परिवार समेत रहकर मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले वह महोबा आया था। बुधवार की दोपहर रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गया। स्टेशन से कुछ ही दूरी पर वह चलती ट्रेन से गिर गया। हादसे में रामऔतार के सिर पर गंभीर चोटें आने पर वह अचेत हो गया। जीआरपी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई चंद्रशेखर ने बताया कि चलती ट्रेन से गिरने पर रामऔतार की मौत हुई है। घटना से मां कुसमा, पत्नी गीता, दो बेटे संदीप, बाबू, भाई मनोज व राजेंद्र रो-रोकर बेहाल हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष अजय भदौरिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)




महिला ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश

महोबा। कोतवाली क्षेत्र के शाहपहाड़ी गांव निवासी तुलसा (36) बुधवार की देर शाम घर पर थी। इसी दाैरान किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पति गणेश ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। पत्नी ने ऐसा क्यों किया, यह नहीं पता। इमरजेंसी में तैनात डॉ. यतींद्र पुरवार का कहना है कि महिला को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed