फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rain-related risk... Siho Nala overflows, cutting off six villages.

Mahoba News: बारिश का जोखिम...सीहो नाला उफनाया, छह गांवों का संपर्क टूटा

Thu, 06 Aug 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rain-related risk... Siho Nala overflows, cutting off six villages.
फोटो 06 एमएएचपी 11 परिचय-सूपा मार्ग में रपटा उफनाने से भरा पानी। संवाद
महोबा/खरेला/चरखारी। तीन दिन से हो रही झमाझम बारिश से नाले व रपटे उफना गए हैं। बृहस्पतिवार को चरखारी के बरायं और बारी गांव से निकले सीहो नाला उफनाने से सड़क पर कमर तक पानी भर गया।
विज्ञापन

छह गांवों का संपर्क टूट गया। कुछ ग्रामीण उफनाते नाले से जान जोखिम में डालकर निकलते नजर आए। देर शाम तक ग्रामीण रपटे का पानी कम होने का इंतजार करते रहे लेकिन बीच-बीच में बारिश होने से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


अगस्त के पहले सप्ताह में मौसम पूरी तरह मेहरबान है। तीन दिन से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी है। बरायं व बारी गांव से होकर निकले सीहो नाला इस समय उफान पर है। सड़क के ऊपर से पानी बहने से बारी, पड़ोरा, ऐंचाना, कुआं, बरायं और कौहारी से खन्ना का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। बढ़ते पानी के चलते ग्रामीण घरों में कैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांव के लोग कस्बा खरेला में बाजार व अन्य जरूरी काम से आते-जाते हैं। नाला उफनाने से इन गांवों का कस्बे से संपर्क टूट गया है। कुछ ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते नजर आए। बरायं गांव निवासी सत्यम तिवारी, धर्मेंद्र, अरविंद अहिरवार आदि ने बताया कि नाला उफनाने से छह गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। ऐसे में यदि महिलाएं-बच्चे बीमार होते हैं तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। नाले पर पुल का निर्माण होना चाहिए। ताकि हर साल की इस समस्या से निजात मिल सके।


चरखारी संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत सूपा से निकली नदी का रपटा इस समय उफान पर है। इससे चरखारी और सूपा का संपर्क कट गया है। सड़क के ऊपर से पानी बहने से किसानों के खेतों में भर रहा है। इससे किसानों को तिल की फसल में नुकसान हो रहा है। गांव के राहुल विश्वकर्मा, आकाश, रोहित आदि ने बताया कि रपटे से पानी उतरने में 20 से 24 घंटे लग जाते हैं। समस्या और गंभीर हो सकती है।

फोटो 06 एमएएचपी 11 परिचय-सूपा मार्ग में रपटा उफनाने से भरा पानी। संवाद

फोटो 06 एमएएचपी 11 परिचय-सूपा मार्ग में रपटा उफनाने से भरा पानी। संवाद

फोटो 06 एमएएचपी 11 परिचय-सूपा मार्ग में रपटा उफनाने से भरा पानी। संवाद

फोटो 06 एमएएचपी 11 परिचय-सूपा मार्ग में रपटा उफनाने से भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed