सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sports clubs will be formed in council schools.

Mahoba News: परिषदीय स्कूलों में होगा स्पोर्ट्स क्लब का गठन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sports clubs will be formed in council schools.
विज्ञापन
महोबा। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी अब पढ़ाई के साथ खेल में भी निपुण होंगे। प्रत्येक विद्यालय में स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाएगा। स्पोर्ट्स ग्रांट की राशि से स्कूलों में खेल सामग्री खरीदी जाएगी। खेलो इंडिया फिट इंडिया अभियान के तहत खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिन विद्यालयों में खेल परिसर नहीं हैं, वहां इनडोर गेम जैसे चेस, कैरम बोर्ड समेत अन्य खेल गतिविधियां आयोजित होंगी।
Trending Videos


इसको लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने निर्देश जारी किए हैं। जनपद में 840 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 75 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परिषदीय स्कूलों में नामांकित छात्र-छात्राओं को अब पढ़ाई के साथ पारंपरिक खेलों के अलावा एथलेटिक्स, बैटमिंटन, शतरंज, कैरम आदि में भी दक्ष बनाया जाएगा। विद्यालय में खेल सामग्री मंगाई जाएंगी। पारंपरिक खेलों को भी समाहित किया जाएगा। मैदान के अनुसार खेल सामग्री की खरीद होगी। इन विद्यालयों के विद्यार्थी भी राज्य और राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। इससे पहले अंतरविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। इससे छात्र-छात्राओं की प्रतिभा में निखार आने के साथ ही टीम भावना का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed