{"_id":"6a259db555a5fb97dc0412b4","slug":"killed-father-by-hitting-him-on-the-head-with-a-brick-after-being-stopped-from-beating-his-daughter-in-law-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी संग हैवानियत कर रहा था पति, बीच-बचाव करने आए पिता को दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी संग हैवानियत कर रहा था पति, बीच-बचाव करने आए पिता को दी दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Mahoba News: बहू को पीटने से रोका तो बेटे ने पिता के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। घटना श्रीनगर के सिजहरी गांव की है। दूसरे बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई।
बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव में रविवार शाम एक बेटे ने अपनी पत्नी को पीटते समय बीच-बचाव करने आए पिता की ईंट मारकर हत्या कर दी। पिता की मौत देख घर में कोहराम मचा तो बेटा मौके से भाग निकला। हत्या की सूचना पर श्रीनगर थाना पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जानकारी ली।
सिजहरी गांव निवासी हरिहर अहिरवार (58) खेती-किसानी करता था। परिवार में उनकी पत्नी किशोरी, तीन बेटे महेश, अरविंद व दशरथ हैं। महेश की शादी हो चुकी है जबकि अरविंद और दशरथ अविवाहित हैं। घर में महेश की पत्नी रामकुमारी, दो बेटे दीपेंद्र, धीरेंद्र व एक बेटी भी रहती है। महेश दिल्ली में एक भट्ठे पर मजदूरी करता है और कुछ दिन पहले ही गांव आया है। रविवार की शाम करीब छह बजे महेश घर आया और पिता हरिहर के साथ झगड़ा करने लगा।
Trending Videos
सिजहरी गांव निवासी हरिहर अहिरवार (58) खेती-किसानी करता था। परिवार में उनकी पत्नी किशोरी, तीन बेटे महेश, अरविंद व दशरथ हैं। महेश की शादी हो चुकी है जबकि अरविंद और दशरथ अविवाहित हैं। घर में महेश की पत्नी रामकुमारी, दो बेटे दीपेंद्र, धीरेंद्र व एक बेटी भी रहती है। महेश दिल्ली में एक भट्ठे पर मजदूरी करता है और कुछ दिन पहले ही गांव आया है। रविवार की शाम करीब छह बजे महेश घर आया और पिता हरिहर के साथ झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ देर कहासुनी होने के बाद अचानक महेश ने अपनी पत्नी रामकुमारी को गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। बहू की पिटाई देख हरिहर ने झगड़ा बंद कराने के लिए बीच-बचाव करना चाहा तो महेश आग बबूला हो गया और उसने घर में रखी ईंट उठाकर पिता के सिर पर मार दिया। इससे उनका सिर फट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह देख परिजनों में रोना-पीटना शुरू हो गया तब महेश मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जमा कराते हुए शव को कब्जे में लिया। मृतक की पत्नी किशोरी ने बताया कि बेटा महेश पिछले कुछ दिन से शराब के नशे में रहता था और रोजाना अपने पिता से झगड़ा करता था।
रविवार को बहू से मारपीट के दौरान बीच-बचाव में आए पति की ईंट मारकर हत्या कर दी। उधर, थानाध्यक्ष श्रीनगर जयचंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के दूसरे बेटे अरविंद ने महेश के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। महेश की खोजबीन की जा रही है।