{"_id":"6a2188cc691eb5a53f06a249","slug":"father-kills-son-who-was-beating-his-mother-while-intoxicated-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शराब के नशे में मां को पीटने लगा बेटा, मंजर देख आगबबूला हुआ पिता, अपनी ही औलाद की निर्मम हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शराब के नशे में मां को पीटने लगा बेटा, मंजर देख आगबबूला हुआ पिता, अपनी ही औलाद की निर्मम हत्या की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Mahoba News: शराब के नशे में मां को पीट रहे बेटे को पिता ने मौत के घाट उतार दिया। लिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
बेटे की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाना अजनर के आनंदपुरा बड़ेरा गांव में खूनी रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार की शाम शराब के नशे में मां को पीट रहे बेटे की पिता ने डंडे व पत्थर से हमलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
आनंदपुरा बड़ेरा निवासी नन्हेभाई (85) के तीन बेटे हैं। दो बेटे दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं जबकि एक बेटा भगवत (36) गांव में ही माता-पिता के साथ रहता था। भगवत मेहनत-मजदूरी करता था। शाम करीब चार बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा। मां रम्भी (80) ने उसे शराब पीने से मना किया तो वह मां से उलझ गया और पिटाई करने लगा। यह देख पिता ने बेटे को रोका। न मानने पर पीछे से डंडे से सिर पर हमला कर दिया। इससे भगवत जमीन पर गिर गया। तब पिता ने पास में रखे पत्थर से सिर पर प्रहार कर दिया।
Trending Videos

शराब का आदी था बेटा
शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। घायल के माता-पिता के साथ भगवत को सीएचसी जैतपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां रम्भी ने बताया कि बेटा शराब का आदी था। आएदिन शराब पीकर घर पर विवाद करता था। शाम को भी शराब के नशे में घर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। जब पति ने उसे रोका तो नहीं माना।

अक्सर पिता-पुत्र में होता था विवाद
गुस्से में आकर पति ने डंडे व पत्थर से हमला कर दिया। इससे बेटे की मौत हो गई। उधर, प्रभारी थानाध्यक्ष अजनर धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि शराब के नशे में अक्सर पिता-पुत्र में विवाद होता था। डंडे से हमला करने से युवक की मौत हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शराब की लत के चलते 10 वर्ष पहले मायके चली गई थी पत्नी
शराब की लत के चलते 10 वर्ष पहले मृतक भगवत की पत्नी मायके चली गई थी। भगवत की शादी दस वर्ष पहले प्रेमवती के साथ हुई थी। शादी के बाद पति के आए दिन शराब पीकर घर आने और मारपीट करने से विवाद होता था। मृतका की मां रम्भी ने बताया कि शराब की लत के चलते बहू तीन से चार बार ही ससुराल आई। बेटे ने शराब पीना बंद नहीं की। इसके चलते बहू नहीं आई। तब से भगवत उनके साथ रहता था। मेहनत-मजदूरी में मिलने वाले रुपये शराब में खर्च कर देता था।