{"_id":"6a834d37480cdeb52d064c13","slug":"13-year-old-girl-dies-of-fever-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-164983-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बुखार से 13 साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बुखार से 13 साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र के गांव बदनपुर में सोमवार शाम बुखार से पीड़ित 13 साल की किशोरी की मौत हो गई। परिजन ने गांव सीतापुर के एक झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बदनपुर निवासी सुनील कुमार की बेटी पूनम कक्षा आठ की छात्रा थी। उसे दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन ने निजी डॉक्टर से इलाज कराया, आराम नहीं मिला। सोमवार की शाम उन्होंने झोलाछाप को फोन कर घर बुलाया। झोलाछाप ने बच्ची का इलाज किया और इंजेक्शन लगाया। एक घंटे बाद शाम करीब सात बजे पूनम की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। मृत बालिका के पिता सुनील कुमार का कहना है कि इंजेक्शन लगाने के बाद पूनम की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। उन्होंने झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग की है। दन्नाहार पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर रखवा दिया। सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -
दोनों ही मामलों में कोई शिकायत नहीं मिली है। भी मंगलवार को टीम भेज कर जांच कराई जाएगी। डॉक्टर आरसी गुप्ता, सीएमओ, मैनपुरी