{"_id":"6a834d90de5996b4cd0ff0ac","slug":"toilets-will-be-constructed-in-4000-homes-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-164961-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: 4000 हजार घरों में बनाए जाएंगे शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: 4000 हजार घरों में बनाए जाएंगे शौचालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत जल्द ही चार हजार घरों में व्यक्तिगत शौचालय बनाए जाएंगे। पंचायती राज विभाग ने इन शौचालयों के निर्माण के लिए धनराशि की मांग की है।
जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने बताया कि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए कुल 14093 व्यक्तिगत शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य के तहत अब तक 3526 शौचालयों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। शेष शौचालयों के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। 4000 नए शौचालयों के लिए सभी आवश्यक जांचें पूरी कर ली गई हैं। अब इनके निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि की प्रतीक्षा है। डीपीसी स्वच्छ भारत मिशन नीरज शर्मा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित करना है। पंचायती राज विभाग इस अभियान को गति दे रहा है।