{"_id":"691d81c60e6daeceee084f85","slug":"22-year-old-kajal-ends-life-after-marital-dispute-in-aurangabad-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी की पहली सालगिरह के चार दिन बाद मौत...विवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली, पति से हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी की पहली सालगिरह के चार दिन बाद मौत...विवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली, पति से हुआ था झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:07 PM IST
सार
शादी की पहली सालगिरह के चार दिन बाद विवाहिता ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। बताया गया है कि पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में पति के झगड़े से नाराज पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव विजपुर निवासी रामवीर सिंह ने अपनी पुत्री काजल की शादी 15 नवंबर 2024 को क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी रजत कुमार के साथ की थी। रजत और काजल में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। सोमवार को रजत अपनी पत्नी काजल को लेकर अपने मौसा के लड़के की शादी में नगला धाक शिकोहाबाद गया था। मंगलवार शाम को पति पत्नी घर लौटे थे। मंगलवार शाम से ही दोनों में काफी देर से झगड़ा होता रहा। रात में काजल अपने कमरे में सोने चली गई। रजत अपने पति के कमरे में लेट गया। बुधवार सुबह परिजनों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा। शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी गई। सूचना पर सीओ करहल अजय कुमार चौहान, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अभी तक मायके पक्ष के लोग नहीं पहुंचे हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन