सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A young man was attacked with a sharp weapon in a dispute over removing his bike.

Mainpuri News: बाइक हटाने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 04 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a sharp weapon in a dispute over removing his bike.
विज्ञापन
मैनपुरी। शिव नगर में सड़क किनारे खड़ी बाइक हटाने के विवाद में आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में युवक घायल हो गया। जेब में रखी नकदी और मोबाइल गिर गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिव नगर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि 20 जनवरी को एक दावत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव लखौरा गया था। रास्ते में सड़क किनारे खड़ी बाइक को हटाने के लिए कहा तो गांव खिरिया पीपर निवासी अनुराग उर्फ छाेटू, बंटू व पंकज निवासी बलरामपुर ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। झगड़े के दौरान जेब में रखे आठ हजार रुपये व मोबाइल कहीं गिर गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed