{"_id":"6981d718caa797521f0ddf1c","slug":"video-double-murder-case-solved-in-mainpuri-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी ने रिश्तेदार के साथ मिलकर पति-पत्नी को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी ने रिश्तेदार के साथ मिलकर पति-पत्नी को मारी थी गोली
मैनपुरी के गांव फूलापुर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी हत्या का इरादा लेकर घर में दाखिल हुए थे। उनका मकसद घर में रखे लाखों के जेवर की लूट करना था। मृतक के पड़ोसी ने एक रिश्तेदार के साथ मिल कर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। मंगलवार को पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश किया। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि लूटे गए आभूषण और वारदात में प्रयुक्त तमंचा कारतूस बरामए हुए हैं। एसपी ने बताया कि थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव फूलापुर निवासी महेश चंद्र और पत्नी अनीता देवी की हत्या 26 जनवरी की रात को गोली मार कर कर दी गई थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह की टीम लगातार खुलासे के प्रयास में जुटी थी। सर्विलांस, फोरेंसिक टीम के अलावा अन्य टीमें भी खुलासे को लेकर लगी थीं। जांच में सामने आया कि हत्याकांड मृतक महेश चंद्र के पड़ोसी आनंद ने मृतक के चचेरे भाई के दामाद अर्जुन निवासी नगला राय थाना घिरोर के साथ मिल कर अंजाम दी थी। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, पुलिस की पूछताछ में आनंद ने बताया कि उसके परिवार की एक लड़की अन्य जाति के लड़के के साथ चली गई थी। जिसका ताना मृतक व परिजन लगातार देते थे, उसकी बदनामी होती थी। यही महेश चंद्र से उसकी रंजिश की वजह थी। मृतक के चचेरे भाई के दामाद अर्जुन से उसका परिचय था। उन दोनों ने योजना बनाई कि महेश चंद्र के छोटे बेटे की शादी है, घर में लाखों रुपये का जेवर रखा है, उसको चाेरी करेंगे। वहीं, उसका मकसद रंजिश का बदला निकालना भी था, वह लोग 26 जनवरी की रात मृतक के भाई राम लखन के मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर चढ़े और महेश चंद्र के घर में दाखिल हुए। पहले हॉल में सो रहे महेश को आनंद ने गोली मार दी, गोली की आवाज सुन कर पत्नी अनीता जागी तो, उनके चिल्लाने से पहले ही उसके सिर के पास खड़े अर्जुन ने गोली मार दी। दोनों की हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।