{"_id":"6981db2078fb048644024df5","slug":"mainpuri-double-murder-case-solved-two-accused-arrested-for-killing-couple-2026-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी दोहरे हत्याकांड का खुलासा: पड़ोसी ने रिश्तेदार के साथ मिलकर की थी दंपती की हत्या, लूटे गए जेवर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी दोहरे हत्याकांड का खुलासा: पड़ोसी ने रिश्तेदार के साथ मिलकर की थी दंपती की हत्या, लूटे गए जेवर बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 03 Feb 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दंपती की हत्या पड़ोसी ने रिश्तेदार के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे लूटे गए जेवर भी बरामद किए हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के गांव फूलापुर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी हत्या का इरादा लेकर घर में दाखिल हुए थे, उनका मकसद घर में रखे लाखों के जेवर की लूट करना था। मृतक के पड़ोसी ने एक रिश्तेदार के साथ मिल कर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था, मंगलवार को पुलिस ने दोनों हत्यारोपी न्यायालय में पेश किए। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि लूटा गया जेवर वारदात में प्रयुक्त तमंचा कारतूस बरामए हुए हैं।
एसपी ने बताया कि थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव फूलापुर निवासी महेश चंद्र और पत्नी अनीता देवी की हत्या 26 जनवरी की रात को गोली मार कर कर दी गई थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह की टीम लगातार खुलासे के प्रयास में जुटी थी। सर्विलांस, फोरेंसिक टीम के अलावा अन्य टीमें भी खुलासे को लेकर लगी थीं।
जांच में सामने आया कि हत्याकांड मृतक महेश चंद्र के पड़ोसी आनंद ने मृतक के चचेरे भाई के दामाद अर्जुन निवासी नगला राय थाना घिरोर के साथ मिल कर अंजाम दी थी। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, पुलिस की पूछताछ में आनंद ने बताया कि उसके परिवार की एक लड़की अन्य जाति के लड़के के साथ चली गई थी। जिसका ताना मृतक व परिजन लगातार देते थे, उसकी बदनामी होती थी, यहीं महेश चंद्र से उसकी रंजिश की वजह थी।
Trending Videos

मृतक के चचेरे भाई के दामाद अर्जुन से उसका परिचय था। उन दोनों ने योजना बनाई कि महेश चंद्र के छोटे बेटे की शादी है, घर में लाखों रुपये का जेवर रखा है, उसको चाेरी करेंगे। वहीं, उसका मकसद रंजिश का बदला निकालना भी था, वह लोग 26 जनवरी की रात मृतक के भाई राम लखन के मकान के पीछे से सीढी लगाकर चढ़े और महेश चंद्र के घर में दाखिल हुए। पहले हॉल में सो रहे महेश को आनंद ने गोली मार दी, गोली की आवाज सुन कर पत्नी अनीता जागी तो, उनके चिल्लाने से पहले ही उसके सिर के पास खड़े अर्जुन ने गोली मार दी। दोनों ही हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
हत्या में प्रयुक्त दो तमंचा कारतूस व लाखों के जेवर
एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि हत्यारोपियों ने हत्या के बाद लूटे गए जेवर दो कान के झाले, तीन अंगूठी, दो झुमके, एक बेसर, माथे का टीका, गले का ओम, चार पाजेब, कमर करधनी, बच्चे के कड़े, छह चांदी के सिक्के, चार प्लेट, बिछिया आदि एक गड्ढे में छिपा दिए थे। लूटे गए माल को शत प्रतिशत बरामद कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त दो तमंचा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
दोहरे हत्याकांड की घटना मृतक के पड़ोसी और रिश्तेदार युवक ने मिल कर अंजाम दी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है। -गणेश प्रसाद साहा, एसपी, मैनपुरी