सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A young man was attacked with an axe for not attending the Panchayat.

Mainpuri News: पंचायत में न आने पर युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 21 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with an axe for not attending the Panchayat.
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रुरी में सबमर्सिबल में ईंट डाले जाने के बाद पंचायत बुलाई गई। पीड़ित पंचायत में नहीं आ सका तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से वार किया गया बचाने आए परिजन को सरिये-डंडों से पीटा गया।

पीड़ित मंजेश कुमार ने बताया कि 19 जून को वह अपने खेत पर गया था देखा कि उनके सबमर्सिबल के बोर में किसी ने ईंट डाल दी है। इस बारे में गांव के रहने वाले सर्वेश, नरेश और सर्वेंद्र को बताया तो पंचायत बुलाई गई। जब वह पंचायत में नहीं गया तो सर्वेश, नरेश और सर्वेंद्र आग बबूला हो गए। सरिये, डंडों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। कुल्हाड़ी से भी वार किए बचाने आए भाई संजेश और उसकी पत्नी नीरज को भी पीटा गया। ग्रामीणों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी विक्रांत गुर्जर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed