{"_id":"6a393da548a0a8c43106cb90","slug":"teenage-girl-harassed-by-molester-drinks-acid-condition-critical-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शोहदे की करतूत: युवक ने इस कदर किया परेशान, किशोरी ने पी लिया तेजाब; अस्पताल में हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदे की करतूत: युवक ने इस कदर किया परेशान, किशोरी ने पी लिया तेजाब; अस्पताल में हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार
युवक जब भी गांव आता तो किशोरी का रास्ता रोकता। किशोरी ने बात करने के लिए मना कर दिया और अपना फोन बंद कर लिया। कहा कि दोबारा परेशान किया तो वह पुलिस से शिकायत कर देगी। इस पर भी युवक ने किशोरी का पीछा नहीं छोड़ा।
थाना कोतवाली में दी तहरीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को शोहदे ने इतना परेशान किया कि उसने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है, पीजीआई सैफई में इलाज चल रहा है। भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भाई ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद के गांव पैगू के रहने वाले एक युवक का उनके गांव में अपनी रिश्तेदारी में आना जाना है। युवक उनकी बहन को सोशल साइट्स पर मैसेज आदि कर बात करने का दबाव बना रहा था। जब गांव आता तो बहन का रास्ता रोकता था। बहन ने उससे बात करने के लिए मना कर दिया और अपना फोन बंद कर लिया। कहा कि दोबारा परेशान किया तो वह पुलिस से शिकायत कर देगी।

युवक के फोन कुछ समय के लिए आने बंद हो गए। मगर, गांव में रहने वाली महिला रिश्तेदार बहन को मानसिक रूप से परेशान करने लगी। कहने लगी कि युवक लापता है। अगर उसे कुछ हो गया तो तुझे और परिवार को मुकदमों में फंसा दूंगी। जबकि युवक कहीं गायब नहीं था। बहन मानसिक रूप से परेशान हो गई। जिस वजह से उसे बहन के घर फिरोजाबाद भेज दिया। मगर, मानसिक तनाव के चलते 14 जून को नाबालिग बहन ने जान देने के लिए तेजाब पी लिया। बहन की हालत गंभीर है। पीजीआई सैफई में इलाज चल रहा है। गांव में रहने वाली महिला आए दिन धमकी देती है। कह रही है कि अगर युवक से बात नहीं की तो अच्छा नहीं होगा। पीड़िता के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर ने बताया कि घटना जनपद फिरोजाबाद में हुई है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
फिरोजाबाद में भी कर रहा था परेशान
पीड़िता किशोरी के भाई ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान बहन को जब बड़ी बहन के यहां फिरोजाबाद भेजा, वहां भी शोहदे ने परेशान करना नहीं छोड़ा। फिरोजाबाद में बहन के घर पर ही छोटी बहन ने तेजाब पी लिया।
चिकित्सक ने खड़े कर दिए हाथ
पीड़िता के भाई ने सोमवार शाम फोन पर हुई बातचीत में बताया कि पीजीआई सैफई में चिकित्सक ने इलाज से हाथ खड़े कर दिए हैं। कह दिया है कि आप कहीं और ले जा सकते हैं। बताया कि तेजाब से अंदर के कई महत्वपूर्ण अंग जल चुके हैं।