सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bhogaon Knight Riders won the inaugural match

Mainpuri News: भोगांव नाइट राइडर्स ने जीता उद्घाटन मैच

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 24 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bhogaon Knight Riders won the inaugural match
फोटो 4 खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते पूर्व मंत्री एवं विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और नपं अध्य
विज्ञापन
भोगांव। भोगांव नाइट राइडर्स ने भोगांव किंग्स को सात विकेट से हराकर अंशु त्रिवेदी स्मृति भोगांव प्रीमियर लीग का उद्घाटन मैच जीतकर अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की। वहीं, दूसरे मैच में प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मंत्री और भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।रविवार को रात नौ बजे खेले गए उद्घाटन मैच में भोगांव नाइट राइडर्स के कप्तान बिलाल अंसारी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भोगांव किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सहदेव के उम्दा 96 रन की मदद से 10 ओवर में चार विकेट खोकर 133 रन बनाए। मुमताज ने 12 रन और शाहनवाज ने 11 रन का योगदान दिया। अंकित ने दो और नितेश ने एक विकेट लिया।जवाब में फरमान 52, मंजीत ने 50 रन के बेहतरीन अर्द्ध शतकीय पारियों की मदद से भोगांव नाइट राइडर्स ने 9.1 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अंकित ने 19 रन बनाए। महताब और मुमताज ने एक-एक विकेट लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अंकित को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से प्रदान किया गया।दूसरे मैच रॉयल चैलेंजर्स भोगांव और भोगांव सुपर किंग्स के बीच खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान नीरज यादव ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भोगांव सुपर किंग्स ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट पर 99 रन बनाए। रिषभ ने 36, गोविंद ने 23 और इंजी ने 17 रन का योगदान दिया। रामू ने दो विकेट लिए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स भोगांव की टीम सात ओवर में 44 रन ही बना सकी। काजू ने 14 और अंकित ने 13 रन बनाए। आतिफ ने चार, हेमसिंह और गोविंद ने दो-दो विकेट लिए। रिषभ को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया। अंपायरिंग अमन,रवि स्कोरिंग शिवांग पाल व अंकुर और कमेंट्री रिषी चौहान और अनुराग यादव ने की। इस दौरान अनुज राजपूत, दीपू ठाकुर, प्रबल ठाकुर, नीतेश राजपूत, मोनी यादव, अंशुमन यादव, प्रदीप राजपूत, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed