सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Body of newlywed woman found hanging murder alleged

UP: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी; परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Tue, 21 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। चार महीने पहले ही युवती की शादी हुई थी। पुलिस माैके पर पहुंची, तब तक ससुरालीजन भाग चुके थे। परिजन ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। 

Body of newlywed woman found hanging murder alleged
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के गांव विक्रमपुर में नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद ससुरालीजन भाग गए। मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
Trending Videos


जनपद कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी हेमराज ने 20 वर्षीय पुत्री मंजू शाक्य की शादी थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी सचिन शाक्य के साथ चार महीने पूर्व हुई थी। सोमवार शाम को विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक ससुरालीजन वहां से भाग चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई संजीव ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने बहन की गला दबा कर हत्या कर दी, इसके बाद शव को फंदे पर लटका कर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी, तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिजनों का कहना है कि मृतका दो माह की गर्भवती थीं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed