{"_id":"69ee7adb5ae0f447230099f0","slug":"mainpuri-news-fire-in-wheat-field-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-158269-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: आग लगने से 40 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: आग लगने से 40 बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
फोटो 16 दन्नाहार के गांव गांगसी में जला खेत। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दन्नाहार। दन्नाहार क्षेत्र के गांव गांगसी में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगने से 40 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की पकी फसल जल गई। पांच किसानों का गेहूं की फसल जलने से नुकसान हुआ है।
गांव गांगसी में रविवार की दोपहर लगभग दो गेहूं के खेत में व कटे रखे बोझों में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि एक के बाद एक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में लेती चली गई। लगभग 40 बीघा खेत में गेहूं की फसल जलने लगी। खेतों में आग लगते ही ग्रामीणों ने अपने खेतों में लगी सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब तक गांव के ही वेदराम, संवेद, हरेंद्र सिंह, संजू सिंह, दिलीप सिंह के खेतों में रखे गेहूं के बोझ व खड़ी गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग से भूसा जला
कुसमरा। नगला अहिर में रविवार को एचटी लाइन में हुए फाल्ट से खेतों में आग लग गई। लगभग 17 बीघा खेत में रखा भूसा जल गया। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया। दोपहर लगभग एक बजे खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में हुए फाल्ट से निकली चिंगारियां नीचे सूखे भूसे पर गिरीं। तेज हवा के कारण आग ने जोर पकड़ लिया। कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, जनवेद कुमार, विवेक, राजीव यादव, संजीव यादव को नुकसान हुआ है। दमकल पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में लगी सबमर्सिबल चला कर आग को बुझाया। पीड़ित किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X