{"_id":"69844d34917f816a330dff85","slug":"bus-hits-school-van-six-children-and-driver-injured-in-karhal-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: बस से टकराने के बाद स्कूल वैन में लगी आग, छह बच्चे और चालक घायल; सैफई में कराए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: बस से टकराने के बाद स्कूल वैन में लगी आग, छह बच्चे और चालक घायल; सैफई में कराए गए भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में नगला मीर-पैरार मार्ग पर बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन में बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन में आग लग गई। वहीं घटना में छह बच्चे और चालक घायल हो गया।
अस्पताल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में नगला मीर से पैरार मार्ग पर बस से टकराने के बाद स्कूल वैन में आग लग गई। हादसे में छह बच्चे और वैन चालक घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करहल नगला रते सिरसागंज रोड स्थित जेडए किड्स पब्लिक स्कूल की ओमनी वैन सुबह करीब 8 बजे नगला मीर से पैरार मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। बरनाहल की तरफ से आ रही बस से वैन टकरा गई। टक्कर लगने के बाद वैन में आग लग गई।
छात्रा मुस्कान, निशा, तनुष्का, सृष्टि के साथ छात्र शिव और वैन चालक सत्यम घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी मौके पर पहुंच गए। बच्चों और वैन चालक को उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Trending Videos