{"_id":"6a3043751026c975c10d3585","slug":"car-overturns-after-hitting-culvert-woman-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161204-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पुलिया से टकराने के बाद पलटी कार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पुलिया से टकराने के बाद पलटी कार, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करहल। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 91 किमी पर एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद मार्ग पर पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ। घायलों का इलाज पीजीआई सैफई में चल रहा है।
जयपुर के थाना सुभाष चौक क्षेत्र में शंकर गुर्जर की गली चांदी की टकसाल निवासी त्रिलोक चंद्र शर्मा सोमवार को परिवार के अन्य लोगों के साथ कानपुर जा रहे थे। कार उनका बेटा गौरव शर्मा चला रहा था।
दोपहर करीब एक बजे कार जब थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 91 किमी पर पहुंची तभी चालक को झपकी आ गई। इसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। करीब 50 मीटर दूर जाकर कार पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में गौरव, त्रिलोक चंद्र, नंदा शर्मा, आठ वर्षीय मोक्षित शर्मा, पांच वर्षीय युक्ति शर्मा, सरिता शर्मा निवासी पिलानी झुंझुनू राजस्थान घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को एंबुलेंस से पीजीआई सैफई भिजवाया। वहां चिकित्सक ने सरिता शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सैफई थाना पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को मार्ग से हटवाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारू कराया। संवाद