{"_id":"6a2853eb52c578150904d5f7","slug":"discomfort-due-to-heat-during-the-day-relief-from-late-evening-storms-and-light-rain-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-160886-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दिन में गर्मी से परेशानी, देर शाम आंधी, बूंदाबांदी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दिन में गर्मी से परेशानी, देर शाम आंधी, बूंदाबांदी से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो 46 शहर के शीतला धाम में आंधी के चलते टूटा पेड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने फिर से अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के साथ ही रातें भी गर्म होने लगी हैं। मंगलवार को पूरे दिन लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान देखे गए। देर शाम आई आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने गर्मी से निजात दिलाई। आंधी के चलते कई क्षेत्र में पेड़ टूटने की जानकारी मिली है।
जिले में मंगलवार को सुबह 8 बजे से ही तेज धूप और गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप और उमसभरी गर्मी के कारण सबसे अधिक परेशानी पुलिस भर्ती के परीक्षार्थियों को हुई। दूसरी पाली में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर तेज धूप के कारण छांव में लेटे देखे गए।
देर शाम आई आंधी और कुछ क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी के बाद लोगों ने गर्मी से कुछ निजात महसूस की। आंधी के कारण कई क्षेत्र में पेड़ टूटने की जानकारी मिली। शहर के शीतला धाम के पास पेड़ टूटकर 11 केवी लाइन पर गिर गया इससे शीतला धाम क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 27.6 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहा।