{"_id":"6a28538ebd183ae4290d1942","slug":"traffic-jams-amidst-the-scorching-heat-caused-distress-to-people-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-160873-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: भीषण गर्मी के बीच लगे जाम ने लोगों को किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: भीषण गर्मी के बीच लगे जाम ने लोगों को किया परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो 35- शहर के कचहरी रोड पर लगे जाम में फंस बाइक सवार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। भीषण गर्मी के बीच जिले के लोगों को जाम की स्थिति से परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार की दोपहर को पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली का पेपर जैसे ही छूटा, कचहरी रोड पर लंबा जाम लग गया। इससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। लोग तेज धूप और गर्मी के बीच जाम में फंसकर परेशान रहे।
पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण पिछले दो दिन से जिले में यातायात संचालन बढ़ गया है। मंगलवार की दोपहर पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रथम पाली का प्रश्नपत्र छूटा तो शहर के कचहरी रोड पर जाम लग गया। 12 बजे से एक बजे तक कचहरी रोड पर जाम के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच जाम में फंसे लोग परेशान देखे गए। सबसे अधिक परेशानी बाइक सवारों को उठानी पड़ी। बाइक पर सवार बच्चे पानी के लिए व्याकुल दिखे।
क्रिश्चियन तिराहे से लेकर जिला अस्पताल तक लंबा जाम देखा गया। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद लोगों को जाम से निजात मिली। शाम के समय फिर से पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र छूटने से जाम के हालात देखे गए। जाम से पुलिस भर्ती के परीक्षार्थियों को भी परेशान देखा गया। परिवहन की बसें भी जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन
-- -- --
कचहरी रोड पर हैं अधिकतर परीक्षा केंद्र
कचहरी रोड पर पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अधिकतर परीक्षा केंद्र हैं। आरसी कन्या इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन कॉलेज और आरसी डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया है। इसी रोड पर बस स्टैंड भी है। पेपर समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी बस स्टैंड की ओर निकलने लगते हैं। इससे जाम की समस्या पैदा हाे जाती है। रोडवेज बस भी कचहरी रोड पर खड़ी हो जाती है जिससे रास्ता अवरुद्ध हो जाता है।