सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   DM got the Khatauni done on the spot

Mainpuri News: डीएम ने मौके पर दिलाई खतौनी

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 03 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
DM got the Khatauni done on the spot
फोटो 10 तहसील भोगांव में शिकायतें सुनते डीएम। स्रोत प्रशासन - फोटो : Archive
विज्ञापन
मैनपुरी। संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील भोगांव में पुरैया निवासी रामबेटी ने डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को बताया कि पति की मृत्यु के बाद विरासत दर्ज करते समय पुत्र का नाम जनवेश के स्थान पर जलेश दर्ज कर दिया गया है। कई बार कहने के बाद भी नाम ठीक नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने तहसीलदार भोगांव को दस्तावेज प्राप्त कराकर तत्काल नाम दुरुस्त कराकर खतौनी की प्रति दिलाई।अवंतीबाई नगर भोगांव की बीए की छात्रा श्रृद्धा सिंह ने छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत की। समाज कल्याण अधिकारी को जांच कर शिकायत का निदान कराने को कहा। नगला रामपीछा की कमला देवी ने पट्टा की जमीन की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने की मांग की। लेखपाल को मिशन समाधान के तहत पैमाइश कर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगला जंगी के सतीश कुमार ने कब्जे को रोके जाने, बीलों के अवनेश कुमार ने कब्जे को रोके जाने, रतनपुर किरकिच के पंकज शाक्य ने गलत बैनामा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने, उसमानपुर की लज्जावती ने रास्ते को अवरुद्ध करने आदि के संबंध में शिकायत की। सलेमपुर पड़ीना के हृदय प्रसाद ने आधार कार्ड के हिसाब से खतौनी में नाम दुरुस्त कराने, जम्होरा की नन्ही देवी ने कब्जे को रूकवाने, मौजेपुर के नेत्रपाल ने पैमाइश कराकर चकरोड़ डलवाने, रायपुर के कृष्ण कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, उप जिलाधिकारी भोगांव नीरज कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी, परियोजना निदेशक सत्येंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग डॉ. बनवारी लाल, तहसीलदार भोगांव रोहित कुमार मौजूद रहे।

फोटो 10 तहसील भोगांव में शिकायतें सुनते डीएम। स्रोत प्रशासन

फोटो 10 तहसील भोगांव में शिकायतें सुनते डीएम। स्रोत प्रशासन- फोटो : Archive

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed