सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news samrt meter

Mainpuri News: बिजली मीटरों की बढ़ी रीडिंग से लोगों में आक्रोश

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news samrt meter
विज्ञापन
कुसमरा। कुसमरा क्षेत्र के रामनगर में भारतीय किसान यूनियन (भानु) की बैठक रविवार को एक गेस्ट हाउस में हुई। संगठन के विस्तार पर तथा किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय महासचिव अरविंद चौहान ने कहा कि नए विद्युत मीटरों से अत्यधिक बिल आ रहे हैं।
Trending Videos

राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव विपिन शुक्ला ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर गांव में नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। संगठन विस्तार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर किसानों के हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुशवाह ने कहा कि नए मीटर लगने के बाद से रीडिंग अचानक बढ़ गई है। इससे बिजली के बिल कई गुना ज्यादा आ रहे हैं। किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। पूजा यादव ने कहा कि विद्युत विभाग की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर नए मीटरों की गड़बड़ी और बढ़े हुए बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजन चौहान, प्रशांत दीक्षित, अंकित पांडेय, संजय मिश्रा, आनंद पाठक, रोहित मिश्रा, डॉ. अभिषेक सिंह, सचिन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed