सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news encrouchment

Mainpuri News: अतिक्रमण के कारण लग रहा जाम, राहगीरों की बढ़ी दिक्कतें

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news encrouchment
विज्ञापन
बेवर। कस्बा के सदर चौराहा पर अतिक्रमण के चलते अक्सर जाम लगने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण पैदल निकलने वाले लोगों के साथ वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते कई महीनों से अतिक्रमण के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई न होने से समस्या बढ़ती जा रही है।
Trending Videos


कस्बा के बस स्टैंड चौराहा के अलावा सब्जी मंडी और सदर चौराहे पर दिनभर जाम के हालात देखे जा सकते हैं। नगर पंचायत स्तर पर कई बार अतिक्रमणकारियों को चेतावनी जारी की गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। कस्बा निवासी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि जाम से दिक्कतें बढ़ रही है। अनिल ने बताया कि जाम के कारण कई-कई घंटे लोग परेशान होते हैं। स्थानीय निवासी अमित सक्सेना, राजू, रामनिवास शुक्ला आदि ने यातायात व्यवस्था सुगम बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed