सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news farmer protest

जनता को लूट रहा स्मार्ट मीटर : आम आदमी पार्टी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news farmer protest
फोटो 18 स्मार्ट मीटर की प्रतियां फूंकते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियोंं ने रविवार को स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ विद्युत उपकेंद्र मैनपुरी में प्रदर्शन किया। स्मार्ट मीटर के प्रचार वाले प्रपत्रों को उपकेंद्र के बाहर जलाया।
Trending Videos

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्मार्ट मीटर अब स्मार्ट चीटर बनकर जनता को लूट रहा है। रिचार्ज के बाद भी घंटों बिजली नहीं आती है। जबरन प्रीपेड मीटर लगाकर प्रदेश सरकार जनता की जेब काट रही है। स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले और कमीशनखोरी की आशंका जताई जा रही है। डिजिटल इंडिया के नाम पर डिजिटल लूट की जा रही है। उन्होंने कहा कि दो लाख से ज्यादा उपभोक्ता बिजली संकट से परेशान हैं। नलकूपों पर 4 जी स्मार्ट मीटर से किसान परेशान हैं। ज्यादा बिल और नेटवर्क की समस्या से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, हाशिम अली, धनंजय सिंह, अशोक यादव, रानी कुमारी, फिरदौस बनो, जानकी देवी, कांती देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed