{"_id":"69f247ab49e799b81b09a066","slug":"electricity-poles-were-broken-in-the-storm-causing-power-outages-in-several-villages-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-158470-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: आंधी में टूटे बिजली के पोल, कई गांव की आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: आंधी में टूटे बिजली के पोल, कई गांव की आपूर्ति बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो 17 असरोही के पास बिजली के तारों पर गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
करहल। करहल क्षेत्र में बुधवार की दोपहर आई आंधी से कई स्थानों पर विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। असरोही के पास बिजली के तीन खंभे टूटने से कई गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या से परेशान होना पड़ा।बुधवार को दोपहर में तेज आंधी से सिरसागंज रोड स्थित गांव असरोही के नजदीक सूखा पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। इससे बिजली के तीन खंभे टूट गए। खंभे टूटने से क्षेत्र के नगला बदा, अतीकुल्लापुर, कबरई, पैरार शाहपुर, भूरेपुर और लहटोई समेत कई गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। वहीं, गांव ककवाई में तेज आंधी के कारण हाईटेंशन लाइन का जाल टूटकर नीचे गिर गया। तेज हवाओं से अंडनी, सिमरऊ फीडर से पोषित गांव ककवाई, हरवाई, नगला परमाई, नगला मकुंद, नगला मांझ समेत कई गांव में आपूर्ति बाधित रही। विद्युत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे तक आपूर्ति को सुचारू करा दिया।
बादलों की लुका छिपी से सूरज के तेवर हुए ठंडे: मैनपुरी। कई दिन से भीषण गर्मी और लू झेल रहे लोगों को बुधवार को राहत मिली। आंधी के साथ ठंडी हवाएं चली और दिन भर सूरज बादलों से लुका छुपी करता रहा। इससे जहां तापमान में गिरावट आई तो वहीं भीषण गर्मी का दंश झेल रहे लोगों को भी राहत मिली। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
अप्रैल में ही सूरज के तेवर मई जैसे हालात पैदा करने लगे। जिले में अब तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। आम जनमानस गर्मी से बेहाल होने लगा। रोजमर्रा के काम के लिए निकलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को सूरज के तेवर थोड़े हल्के पड़े तो तापमान में गिरावट होने लगी। सुबह से ही बादलों की लुका छुपी ने लोगों को धूप से राहत दिलाई, तो वहीं आंधी के साथ हल्की ठंडी हवाएं चलने लगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार बुधवार को हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई गई थी, हालांकि जिले में कहीं भी बूंदाबांदी देखने को नहीं मिली।पूर्वानुमान विभाग की माने तो बुधवार को जनपद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
Trending Videos