सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   No relief from power cuts, increasing problems

Mainpuri News: विद्युत कटौती से नहीं मिल रही राहत, बढ़ रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 29 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
No relief from power cuts, increasing problems
फोटो 41 ज्योंती रोड उपकेंद्र क्षेत्र में पोल लगवाते बिजली कर्मी। स्रोत निगम
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। विद्युत निगम के लगातार प्रयास के बाद भी उपभोक्ताओं को कटौती से राहत नहीं मिल पा रही है। दिन और रात में विद्युत कटौती और ट्रिपिंग ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। बिजली न होने से लोग रातभर जागने को मजबूर हैं।बुधवार को तेज आंधी ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं का चैन छीन लिया। बुधवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर फॉल्ट के कारण कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को दिनभर गर्मी में परेशान होना पड़ा, रात में भी बिजली न होने से लोेग चेन की नींद नहीं ले पाए। बुधवार को शहरी क्षेत्र के देवी रोड उपकेंद्र के सदर बाजार और दुर्गा मंदिर फीडर में तकनीकी कमी आने से आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, सुबह 10:22 बजे 33 केवीए मैन सप्लाई ट्रिप होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। बिजली कर्मियों ने दोपहर 1:19 बजे आपूर्ति को सुचारू कराया।ज्योंती रोड क्षेत्र में नया पोल स्थापित कराया गया, जिसके चलते दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक आपूर्ति बंद रही। सिविल लाइन क्षेत्र के टाउन प्रथम फीडर पर अंडर ग्राउंड केबल जल जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देर शाम को बिजली आपूर्ति चालू होने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed