सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The load will increase in May, complete the electrical repair work.

Mainpuri News: मई में बढ़ेगा लोड, पूरा कराएं बिजली मरम्मत का कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 29 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The load will increase in May, complete the electrical repair work.
फोटो 37 विद्युत ट्रांसफार्मर। स्रोत निगम
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मियों के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निगम के अधिकारियों की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को अधिशासी अभियंता खंड तृतीय हंसराज कौशल ने कहा कि मई माह में लोड में तेजी से वृद्धि होगी, जिसमें जनमानस को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए मरम्मत कार्य दो दिन में में पूर्ण करा लिए जाएं।एक्सईएन ने उपकेंद्र बरनाहल, असरोही और दिहुली का औचक निरीक्षण कर स्विच यार्ड, पावर ट्रांसफार्मर, वीसीवी पैनल और आपूर्ति रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने अवर अभियंता रविशंकर और अजीत कुमार के साथ विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि 33 केवी और 11 केवी लाइनों की पेट्रोलिंग सुनिश्चित कर व्यवधान उत्पन्न करने वाली कमियों को इंगित कर उन्हें ठीक किया जाएं। ट्रांसफार्मरों की लोड बैलेंसिंग सुनिश्चित कर ली जाए और ऑयल टॉप अप करा लिया जाए। क्षतिग्रस्त खंभे और लाइनों को सही कराया जाए, लाइनों को छू रही वृक्षों की टहनियों की छटाई कराई जाए।
Trending Videos

रात 10 बजे तक बिजली घरों पर रुकेंगे अधिकारी :
भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए निगम की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य अभियंता भरत सिंह ने बिजली आपूर्ति पर नजर बनाए रखने के लिए अधिकारियों को रात 10 बजे तक बिजली घरों पर रुकने के निर्देश जारी किए हैं। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अवर अभियंता, प्रभारी अवर अभियंता, टीजीटू और एसडीओ रात 10 बजे तक अपने-अपने बिजली घरों पर रहकर विद्युत आपूर्ति का अवलोकन करेंगे। वहीं, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को रात्रि में भ्रमण कर आपूर्ति की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed