सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   husband who turned monster strangled his wife kind of murder that shocked the heart

चरित्र पर शक: पत्नी का गला दबाया, हैवान बने पति को नहीं आया रहम; जिस तरह की हत्या दहल गया दिल

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

पत्नी के चरित्र पर शक इस कदर करने लगा कि पति हैवान बन गया। पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। विवाहिता को खौफनाक मौत देने में सास और देवर ने भी साथ दिया। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

husband who turned monster strangled his wife kind of murder that shocked the heart
मैनपुरी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा करहल के मोहल्ला जाटवान के रहने वाले पीड़ित पिता ने दामाद सहित तीन लोगों के खिलाफ करहल थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि दामाद, बेटी पर शक करता था, इसी वजह से उसकी परिजनों के साथ मिल कर हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos


2018 में हुई थी शादी
थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान के रहने वाले रामदास ने बताया कि उन्होंने पुत्री सोनम की शादी नगला सुखी जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले जितेंद्र के साथ 10 नवंबर 2018 को की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति, देवर अनुराग और सास तारन देवी दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे। परेशान होकर पुत्री सोनम बच्चों व पति के साथ नगला रते थाना करहल में शैलेंद्र यादव के मकान में किराए पर रहने लगी थी। दामाद जितेंद्र पुत्री पर शक करता था। उसे मारता पीटता था, इस बारे में पुत्री ने उन्हें बताया था। वह परिजनों से भी इस बारे में बात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने किया था फोन
18 जुलाई 2025 की रात को जितेंद्र ने पुत्री को पीटा, तब बेटी ने फोन कर उन्हें बताया। जब वह समझाने गए तो दामाद बेटी को जान से मार डालने की धमकी दे रहा था। अगले दिन जितेंद्र, तारन देवी और अनुराग ने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। कमरे की कुंडी लगाकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed