{"_id":"6a806bf7d2c553df6e04ffed","slug":"video-cabinet-minister-jaiveer-singh-said-that-bjp-is-realizing-dreams-of-the-martyrs-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'भारत विकसित राष्ट्र बनने के साथ ही फिर से सोने की चिड़िया बनेगा', कैबिनेट मंत्री बोले- शहीदों के सपनों को साकार कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'भारत विकसित राष्ट्र बनने के साथ ही फिर से सोने की चिड़िया बनेगा', कैबिनेट मंत्री बोले- शहीदों के सपनों को साकार कर रही भाजपा
मैनपुरी के करहल में एक निजी रेस्टोरेंट के उद्घाटन के लिए पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है। देश को विकसित भारत बनाने के लिए सभी को ‘नेशन फर्स्ट’ का संकल्प लेकर अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि देशवासी इसी भावना के साथ आगे बढ़ेंगे तो भारत विकसित राष्ट्र बनने के साथ ही फिर से सोने की चिड़िया बनेगा और विश्व का नेतृत्व करेगा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा का हाल वर्ष 2017 और 2022 के चुनाव से भी अधिक खराब होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।