सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   I will not cook food on the stove, if there is no gas then there will be no food.

Mainpuri News: चूल्हे पर नहीं पकाउंगी भोजन, गैस नहीं तो खाना नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 17 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
I will not cook food on the stove, if there is no gas then there will be no food.
विज्ञापन
बेवर। गैस सिलिंडर के लिए जहां लोगों की एजेंसी के बाहर लाइन लग रही हैं। वहीं यह समस्या अब पति-पत्नी के विवाद का कारण भी बन गई है। बेवर क्षेत्र में जब एक पति ने अपनी पत्नी से खाना बनाने के लिए कहा तो पत्नी ने कहा कि बिना गैस सिलिंडर के वह खाना नहीं बनाएगी। पहले गैस लेकर आओ उसके बाद ही आपको खाना मिलेगा।
Trending Videos

दरअसल पूरा मामला जीटी रोड चुंगी निवासी शिव शंकर अग्रवाल के घर का है। उन्होंने सोमवार को बेवर थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 5 दिन पहले उनके घर में सिलिंडर खत्म हो गया था। इसके लिए वह कई दिन से क्षेत्र की इंडेन गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाया है। घर पर जब उन्होंने पत्नी से खाना बनाने के लिए कहा तो पत्नी ने कह दिया कि घर में सिलिंडर खत्म हो गया है, खाना नहीं बन पाएगा। उन्होंने पत्नी से कहा कि जब तक चूल्हे पर खाना बना लो। पत्नी ने स्पष्ट मना कर दिया कि वह चूल्हे पर किसी भी कीमत में खाना नहीं बनाएगी, उसने कहा कि अगर खाना खाना है तो गैस लेकर आओ, बिना गैस के खाना नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव शंकर ने शिकायत देकर पुलिस को बताया कि जब उसने सिलिंडर बुक करने के लिए पंजीकृत नंबर पर कॉल किया तो उसके पास एक मैसेज आया। इसमें लिखा हुआ था कि आपका सिलिंडर 3 मार्च को डिलीवरी कर दिया गया है, जबकि उसके पास कोई भी सिलिंडर नहीं आया था। वहीं उसने बताया कि किसी भी व्यक्ति ने मुझसे डिलीवरी कोड भी नहीं मांगा7 ऐसे में मेरा सिलिंडर किसको डिलीवर कर दिया गया। वहीं जब वह गैस एजेंसी पर गए तो वहां उनसे कहा गया कि अब आपकी अगली बुकिंग 18 अप्रैल को होगी, इससे पहले आपको सिलिंडर नहीं मिलेगा। ऐसे में वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे।

बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि उनके पास अभी ऐसी कोई तहरीर नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि संबंधित व्यक्ति विभाग में शिकायत करें। इस पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अगर ग्राहक की बिना जानकारी के सिलिंडर किसी और को डिलीवर किया गया है तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed