सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Karhal girl murder case: drink alcohol then scratched her body Family allege killed for voting for SP

करहल हत्याकांड: प्रशांत यादव के घर मिलीं युवती की चप्पलें...पत्नी को किया फोन, ऑडियो से हुआ बड़ा खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

करहल उपचुनाव मतदान के दौरान दलित युवती की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि सपा को वोट न देने पर उसकी जान ले ली गई। पहले शराब पिलाई, फिर उसके साथ दरिंदगी की गई। इसके बाद बेरहमी  से युवती का कत्ल कर दिया गया।  

 

Karhal girl murder case: drink alcohol then scratched her body Family allege killed for voting for SP
एसपी मैनपुरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा करह के मोहल्ला जाटवान निवासी युवती की हत्या के मामले में एक ऑडियो भी मिला है। इस ऑडियो में आरोपी प्रशांत यादव ने अपनी पत्नी से बात करते हुए सुनाई दे रहा है। वो युवती की चप्पलें जो घर में रह गईं थीं, उन्हें फेंकने की बात कह रहा है। ये चप्पलें आरोपी के घर में बने कार्यालय में थीं। बताया गया है यहीं पर पहले युवती को ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। इसका ऑडियो भी मृतका के परिजन के पास मौजूद है। पुलिस सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
Trending Videos


 

लड़कों की तरह रहती थी बेटी
थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान निवासी युवती परिवार व किसी अन्य के सामने अपनी बात बेबाकी से रखती थी। पहनावा भी लड़कों की तरह ही था। माता पिता भी उसे बेटे से कम नहीं मानते थे। कुछ समय पहले तक वह परिवार के साथ एक टूटे हुए घर में गुजर बसर कर रही थी। कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनने के बाद वह काफी खुश थी। आरोपी प्रशांत मंगलवार को बाइक लेकर आया और उसे बैठाकर साथ ले गया। वह अपने घर में बने कार्यालय में जाकर खुद शराब पी और युवती को भी पिलाई। 

ये भी पढ़ें -  करहल में युवती की हत्या: भाजपा को वोट देने के लिए रुक गई थी, कोटा चली जाती...तो बच जाती जान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद की बेटी की हत्या
मृतका के पिता का आरोप है कि आरोपी ने उसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया, इसके बाद दुष्कर्म कर उसकी हत्या की। तलाश के दौरान रात को जब वह आरोपी के घर पहुंचे तो उसके कार्यालय में युवती की चप्पले पड़ी थीं। आरोपी से जब इस बारे में पूछा तो वह भागने लगा। उसने फोन कर पत्नी से कहा कि चप्पले उठाकर घर के पीछे फेंक दो। बातचीत का ऑडियो भी परिजन के पास मौजूद है। ऑडियो से एक बात तो साफ होती है कि परिजन के आरोप सही हैं और युवती मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी प्रशांत के साथ थी। परिजन आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  UP Bypoll: अखिलेश के गढ़ में भाजपा का ये दांव कर गया काम, अनुजेश ने वो कर दिखाया...जिसकी किसी को न थी उम्मीद
 

मृतका की मां हो गई बदहवास
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजन व रिश्तेदार मौजूद थे। पिता की आंखों से जहां आंसू बह रहे थे। वहीं मां बदहवास अलग ही रोए चली जा रही थी। चीख चीख कर बेटी का नाम पुकार रही थी। वहीं कह रही थी कि अगर पुलिस समय पर बेटी को खोजती तो जान बच जाती। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। बेटी के गम में रोए जा रही मां को एक महिला संभालने के प्रयास कर रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed