{"_id":"673ea6a0701bfc7b7d0faae8","slug":"karhal-girl-murder-stopped-to-vote-for-bjp-gone-to-kota-her-life-would-have-been-saved-2024-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करहल में युवती की हत्या: भाजपा को वोट देने के लिए रुक गई थी, कोटा चली जाती...तो बच जाती जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करहल में युवती की हत्या: भाजपा को वोट देने के लिए रुक गई थी, कोटा चली जाती...तो बच जाती जान
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार
मैनपुरी में करहल उपचुनाव के दौरान दलित युवती की हत्या से सनसनी फैली हुई है। परिजनों का आरोप है कि बेटी भाजपा को वोट देना चाहती थी, इसी वजह से वो कोटा जाने से रुक गई। यदि कोटा चली जाती तो उसकी जान बच जाती।
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के करहल कस्बे के मोहल्ला जाटवान की रहने वाली युवती की मतदान के दिन सुबह-सुबह बोरे में लाश मिली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि बेटी को 18 नवंबर को बहन के घर कोटा जाना था, यदि वो चली जाती, तो उसकी जान बच जाती। परिजनों ने बताया कि भाजपा को वोट देने की वजह से वो रुक गई। इस बीच सपा समर्थक युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी।
Trending Videos
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने कहा कि काश बेटी को चले जाने दिया होता, तो उसकी जान तो बच जाती। युवती की एक बहन कोटा में रह रही है। उसके बेटे का जन्मदिन था। 18 नवंबर को युवती भी भांजे के जन्मदिन में जाने के लिए उत्साहित थी, लेकिन समाज के नेता ने कहा कि मतदान भी जरूरी है। इस पर युवती ने बहन के घर जाने से मना कर दिया था और मतदान के लिए घर पर ही रुक गई थी। लेकिन उसे क्या पता था कि वोट देने से पहले ही कोई उसकी सांसें ही छिन जाएंगी।
ये भी पढ़ें - करहल में युवती की हत्या: परिजनों का आरोप, भाजपा को वोट देना चाहती थी बेटी...इसलिए कर दिया कत्ल
ये भी पढ़ें - करहल में युवती की हत्या: परिजनों का आरोप, भाजपा को वोट देना चाहती थी बेटी...इसलिए कर दिया कत्ल
विज्ञापन
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने एक्स पर की पोस्ट
करहल क्षेत्र में अनुसूचित जाति की युवती दुर्गा की हत्या घटना पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधा। एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा कि समाजवादी पार्टी की बौखलाहट और हताश उपचुनाव में साफ दिख रही है। करहल में दलित बेटी की निर्मम हत्या ने सपा के गुंडाराज ओर काले कारनामों को बेनकाब कर दिया है। फर्जी मतदान, बाहरी अराजक तत्वों की तैनाती और निर्वाचन आयोग पर बेबुनियाद आरोप सपा की लूटतंत्र की राजनीति का हिस्सा हैं। सपा सिर्फ गुंडों, माफियाओं, दंगाइयों और हत्यारों की फौज है। उत्तर प्रदेश की जनता ने इस कुशासन को हमेशा नकारा है। अब लूटतंत्र नहीं, लोकतंत्र की जीत होगी।