सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Laborer's body found hanging from a neem tree

Mainpuri News: नीम के पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Laborer's body found hanging from a neem tree
फोटो 7 रामानंद का फाइल फोटो - फोटो : पयागपुर में बड़ापुल व अप्रोच मार्ग का ​शिलान्यास करते विधायक व अन्य।
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नगला गुरुबख्श निवासी 55 वर्षीय मजदूर का शव मंगलवार सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला। पत्नी ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी के लिए बैंक से लोन लिया था। किस्त टूटने पर बैंक मैनेजर दबाव बना रहा था। घर आकर अपमानित किया गया। जिस वजह से प्रताड़ित होकर पति ने खुदकुशी कर ली। कोतवाली पुलिस ने मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया।

गांव नगला गुरुबख्श निवासी 55 वर्षीय रामानंद मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। मंगलवार की सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर नीम के पेड़ पर रामानंद का शव अंगौछा के फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। शव को मोर्चरी भेजा गया। मृतक मजदूर की पत्नी शांती देवी ने बताया कि बेटी की शादी के वर्ष 2023 में एक बैंक से 90 हजार रुपये का लोन लिया था। कुछ माह तक किस्त सही ढंग से चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से कुछ किस्तों का भुगतान वह नहीं कर सकीं। किस्त टूटने के बाद कुछ समय से बैंक मैनेजर व साथी उनके घर पर आकर भुगतान करने को कह रहे थे। पति ने कहा कि अभी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जल्द ही भुगतान कर देंगे। काफी मिन्नतें करने पर मैनेजर घर से चला गया। 14 मई 2026 की रात मैनेजर ने घर आकर उनके व पति के साथ गाली-गलौज की। गांव वालों के सामने पति को काफी बेइज्जत किया गया। जिस वजह से परेशान होकर सोमवार रात किसी समय पति घर से निकल गए और फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। शांती देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बैंक मैनेजर सहित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos

------
खाना-पीना छोड़ दिया था, गुमसुम रहते थे रामानंद
पत्नी ने बताया कि 14 मई की रात को बैंक मैनेजर व साथी ने पति को काफी बेइज्जत किया था, इस घटना के बाद पति गुमसुम रहने लगे और खाना पीना भी छोड़ दिया था। पति अवसादग्रस्त हो गए थे, पति की मौत के जिम्मेदार बैंक के मैनेजर व साथी है।
----
सभी किस्त माफ कराने की मांंग
शांती देवी ने थाने में दी गई तहरीर में जहां बैंक मैनेजर को पति की मौत का जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा है कि घर में आय का कोई स्रोत नहीं है। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले पति भी नहीं रहे। उनकी सभी किस्त माफ कराई जाएं।
-------
मजदूर की खुदकुशी के मामले में पत्नी की ओर से तहरीर दी गई है जो आरोप लगाए गए हैं। उनकी जांच की जा रही है। सत्यता पाए जाने पर पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी। मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। - संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed