सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news accident expressway bridge

Mainpuri News: एक्सप्रेस-वे पुल पर हुआ हादसा, युवक की मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news accident expressway bridge
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र में सोमवार रात कस्बा बाजार से घर वापस लौट रहे युवक की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा एक्सप्रेस-वे पुल के पास हुआ। सैफई में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम छाया है।
Trending Videos

गांव नगरिया भांती निवासी 25 वर्षीय अवनीश यादव सोमवार को कस्बा बाजार गया था, रात को वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था। किशनी रोड पर एक्सप्रेस-वे पुल के पास किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से पीजीआई सैफई भेजा। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed