सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI NEWS arm licence

Mainpuri News: कलेक्ट्रेट के मुंशी ने मिलकर किया शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS arm licence
विज्ञापन
मैनपुरी। असलहा लाइसेंस का कलेक्ट्रेट के एक मुंशी के साथ मिल कर फर्जी तरीके से नवीनीकरण कर दिया गया। मामला ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़वाने का प्रयास किया गया, तब मामला पकड़ में आ गया। एसडीएम ने सदर कोतवाली में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

एसडीएम व प्रभारी अधिकारी शस्त्र ध्रुव शुक्ला ने बताया कि सुनील कुमार निवासी सिरसागंज रोड थाना करहल के नाम एक राइफल का लाइसेंस है। इस लाइसेंस का नवीनीकरण 31 दिसंबर 2025 को कूटरचना कर फर्जी तरीके से किया गया है। फर्जी नवीनीकरण में लाइसेंस धारक सुनील कुमार के साथ कलेक्ट्रेट का एक मुंशी मनोज कुमार निवासी आंबेडकर नगर थाना कोतवाली भी सहयोगी है। इन दोनों ने मिल कर ही फर्जीवाड़ा किया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि एनआइसी से लाइसेंस का बारकोड जारी होता है और पर्ची निकाल कर रजिस्टर पर चस्पा की जाती है। जब लाइसेंस नवीनीकरण के बाद सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचा तो संदेह हुआ, जिसके बाद मामला प्रभारी अधिकारी शस्त्र के सामने पेश हुआ। पूछताछ में साफ हो गया कि नवीनीकरण फर्जी तरीके से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed