सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news brothers beaten over bike park

Mainpuri News: बाइक खड़ी करने के विवाद में भाइयों को पीटा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news brothers beaten over bike park
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बिछिया विक्रमपुर में 30 अप्रैल को गली में बाइक खड़ी करने के विवाद में तीन भाइयों को पीटा गया। पीड़ित के घर पर बहन की बरात आई थी। घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

गांव बिछिया विक्रमपुर के रहने वाले राजेश कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल को बहन की बरात आई थी, बरात आने के बाद वह व परिजन बरातियों की आवभगत कर रहे थे। रात करीब 9:30 बजे एक रिश्तेदार ने अपनी बाइक को घर के सामने गली में खड़ा कर दिया। पड़ोसी विपिन और उसके पिता श्याम लाल बाइक हटाने को लेकर विवाद करने लगे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो रघुनाथ सिंह, राम शरण को बुला लिया। सभी लोग उनके घर में घुस आए और उन्हें लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए छोटे भाई राजीव और गुलशन को भी पीटा गया। शादी वाले घर में अफरातफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया। घायल राजीव का इलाज पीजीआई सैफई में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed