सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news budgat road maintenence

Mainpuri News: मैनपुरी को स्टेट हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी, दक्षिणी बाईपास के लिए 55 करोड़ का बजट जारी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news budgat road maintenence
फोटो 126 दक्षिणी बाइपास का प्रस्तावित नक्शा। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद को स्टेट हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए सरकार के बजट में दक्षिणी बाईपास के लिए 55 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। 15 किलोमीटर का यह बाईपास शहर के दक्षिणी हिस्से से होकर गुजरेगा और स्टेट फाेरलेन हाईवे से जुड़कर यातायात को सु्गम बनायेगा। इसके साथ ही सरकार ने मेधावी छात्राओं के लिए स्कूटी योजना के लिए 400 करोड़ का बजट जारी किया है। यह योजना पिछले साल के बजट में भी शामिल थी, लेकिन धरातल पर नहीं उतर पाई।
Trending Videos

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में परिवहन को सुगम बनाने पर जोर दिया गया। दक्षिणी बाईपास के साथ ही मैनपुरी और भोगांव क्षेत्र में नए सात मार्गाें के प्रस्ताव पर मुहर लगाई और करीब 5.19 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया। इससे क्षेत्र के लोगों का सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। वहीं, बस अड्डों पर ईवी चार्जिंग पॉइंट बनाने की योजना है इसके लिए करीब 50 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। जनपद में भी इससे फायदा मिलेगा और ईवी वाहनों की मांग में बढ़ोतरी के साथ लोगों को चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि लोगों को रेल परिवहन के लिए कुछ नया मिलने की उम्मीदें थी। लेकिन न तो कोई नई ट्रेन मिली और न ही कोई नई रेल लाइन मिली। व्यापारियों और आम लोगों को रेल परिवहन से काफी उम्मीदें थी। आम लोगों का कहना था कि जनपद से सिर्फ एक ही एक्सप्रेस गुजरती है। वहीं, रेल परिवहन की सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। सालों से व्यापारी भी इसी उम्मीद पर हैं। उन्होंने बताया कि अगर रेल परिवहन का विस्तार होगा तो व्यापारियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, मैनपुरी फिर से खाली हाथ रह गया।

धार्मिक पर्यटन के लिए बजट में करोड़ों रुपये की धनराशि जारी की गई। इसमें जनपद कहीं दिखाई नहीं दिया। हालांकि पहले से यहां के कई धार्मिक स्थलों, मंदिरों, और प्राचीन आश्रमों के कायाकल्प का काम पर्यटन विभाग की ओर से किया जा रहा है।----
वर्जन

जाम से मिलेगी निजात
बाईपास बनने से लोगों को आसानी होगी। सरकार के बजट जारी करने के बाद काम में तेजी आएगी। इससे शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। अभी लोगों को दिनभर जाम में फंसना पड़ता है। इसके बाद उनका यातायात सुगम होगा। हरदीप सिंह, कारोबारी
-----
सड़कों को विस्तार देने के साथ ही रेल परिवहन को भी विस्तार देना चाहिए। जनपद के लिए ट्रेनों की संख्या मेें बढ़ोतरी होनी चाहिए। इससे लोगों को सिर्फ सड़क परिवहन पर आधारित नहीं रहना पड़ेगा। नितिन चौहान, कारोबारी
----
जनपद को उद्योग के लिए उम्मीदें थी। पर्यटन काे भी कुछ खास नहीं मिला है। आम आदमी के लिए बजट सही है लेकिन व्यापार वर्ग को ज्यादा कुछ नहीं मिला है। आलोक दुबे, होटल मैनेजर
------
सरकार ने मेधावी छात्राओं को स्कूटी की योजना से उनका उत्साहवर्धन करने का काम किया है। वहीं, शहर में चार्जिंग पाइंट बनेंगे तो ईवी वाहनों संख्या में बढ़ोतरी होगी। इससे पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। घनश्याम दास गुप्ता, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed