{"_id":"698cdf7da0352b147b0e276a","slug":"mainpuri-news-health-budget-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-153867-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जरूरी दवाएं सस्ती, पीजी पद बढ़ने से यूनिटों के संचालन की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जरूरी दवाएं सस्ती, पीजी पद बढ़ने से यूनिटों के संचालन की उम्मीद
विज्ञापन
फोटो 103 जिले में स्थापित 50 शैया क्रिटिकल केयर यूनिट। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेश सरकार के बजट में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। एक तरफ जहां सरकार ने जरूरी दवाइयां सस्ती की हैं। वहीं, पीजी के पद बढ़ाने से जिले में बंद स्वास्थ्य यूनिटों के संचालन की उम्मीद भी बढ़ गई है।
जिले में तैयार खड़ी क्रिटिकल केयर यूनिट और ट्राॅमा सेंटर के संचालन का रास्ता भी लगभग साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने बजट में पीजी की सीटें बढ़ाई हैं। इससे जिले में तैयार खड़ी 50 शैया क्रिटिकल केयर यूनिट और छह बेड के ट्राॅमा सेंटर के संचालन की उम्मीद बढ़ी है।
-- -
सरकार ने बजट में कैंसर से लेकर अन्य दवाइयों की कीमतों को कम किया है। आयुष्मान भारत योजना के लिए भी पर्याप्त बजट की व्यवस्था की गई है। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार होगा। गंभीर मरीज भी उपचार ले सकेंगे। जिले के मरीजों को उचित दवा के साथ अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
डॉ. धर्मेंद्र कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल
मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए बजट में धन की व्यवस्था की गई है। जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के संचालन की भी उम्मीद बढ़ गई है। मेडिकल काॅलेज का संचालन होगा तो जिले के मरीजों को बाहर नहीं रेफर करना पड़ेगा।
डॉ. दिव्या सरीन सेंगर
-- -
सरकार ने पीजी की सीटें बढ़ाई हैं इससे निश्चित ही डॉक्टरों की भर्ती का रास्ता साफ हुआ है। जिले में संचालन के लिए खड़ी 50 शैया क्रिटिकल केयर यूनिट और ट्रामा सेंटर को डॉक्टर मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। क्रिटिकल केयर यूनिट के संचालन से जिले के मरीजों को उचित उपचार मिल सकेगा।
डॉ. अनुपमा यादव
Trending Videos