{"_id":"6a77852e1301cbb22307c7db","slug":"mainpuri-news-cold-storage-amonia-leakage-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-164414-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया रिसाव से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया रिसाव से मची अफरातफरी
विज्ञापन
फोटो13 कोल्ड स्टोर का मशीन रूम, यहां हुआ था गैस का रिसाव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। हन्नूखेड़ा मार्ग पर गांव जसवंतपुर के समीप पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह चौहान के कोल्ड स्टोर में शनिवार सुबह अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। हादसे की भनक लगते ही वहां काम कर रहे कर्मचारी तुरंत बाहर भागे। सूचना मिलने पर एसडीएम कुरावली, एसपी सिटी समेत कई आला अफसर मौके पर पहुंच गए। बाद में मालिक के साथ आए एक ऑपरेटर ने जोखिम उठाकर लीक हो रहे बॉल्व को ठीक किया, तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
थाना क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी राजीव सिंह चौहान शहर के चांदेश्वर रोड पर रहते हैं। ब्रजमंगल सिंह कमला देवी के नाम से बिछवां-हन्नूखेड़ा मार्ग पर जसवंतपुर के पास उनका यह कोल्ड स्टोर संचालित है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे कर्मचारी अपने काम में लगे थे, तभी अचानक उनकी आंखों में तेज जलन और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। इस पर उन्होंने मशीनरी रूम में जाकर देखा तो वहां भारी मात्रा में गैस का रिसाव हो रहा था। हालात की गंभीरता को समझते हुए सभी कर्मी तत्काल बाहर की ओर भाग खड़े हुए और मालिक को फोन से सूचित किया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम कुरावली प्रदीप कुमार, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार कुरावली अखिल गोयल, सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहां मौजूद कर्मियों से गैस रिसाव के बारे में पूरी जानकारी ली गई। इसी दौरान दमकल विभाग की टीम भी आ पहुंची और रिसाव के कारणों की जांच में जुट गई। कोल्ड स्टोर मालिक के साथ आए एक ऑपरेटर ने सेफ्टी किट के सहारे मशीनरी रूम के अंदर प्रवेश किया। जांच के दौरान पता चला कि एक बॉल्व में खराबी के कारण यह लीकेज हुआ है। ऑपरेटर ने तुरंत उस बॉल्व की मरम्मत की, जिसके बाद अमोनिया का रिसाव रुक गया। स्थिति सामान्य होने पर सभी ने चैन की सांस ली और कर्मचारी वापस अपने काम पर लौट आए।
विज्ञापन
काफी दूर तक फैली अमोनिया गैस की दुर्गंध
बिछवां हन्नूखेड़ा मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव के चलते जहां कर्मियों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हुई। वहीं, गैस की दुर्गंध धीरे-धीरे क्षेत्र में काफी दूर तक फैल गई। जानकारी होने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद अधिकारी भी मुंह को रुमाल से ढके हुए दिखाई दिए। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार की ताकि गैस की दुर्गंध को कम किया जा सके। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई।
एसडीएम ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कोल्ड स्टोर संचालक को निर्देश दिए कि वह सभी मशीनों की अच्छी तरह से जांच करा लें, सब कुछ सही होने पर ही कोल्ड स्टोर का संचालन शुरू कराएं।